छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, 4 लोगों की हो गईमौत…

Share

रायपुर। प्रदेश में रफ्तार के कहर देखने को मिला है। कहीं दो ट्रक में भिड़ंत के बाद आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। तो कहीं दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर से सड़क खून से सन गई। अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। ये एक्सीडेंट्स कोरबा, बलरामपुर और बिलासपुर जिले में हुए हैं।

पहली दुर्घटना कोरबा जिले से सामने आया है। जहां दर्री थाना क्षेत्रान्तर्गत गेरवाघाट पुल के आगे एक ट्रक तेज रफ्तार में खड़ी हुई दूसरी ट्रक से जा टकराई। जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने के बाद एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय परमेश्वर मांझी, निवासी पथलगांव के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *