सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू, मचा हड़कंप, 17 हजार अंडों को किया गया नष्ट…

Share

रायगढ़। रायगढ़ जिले के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। चक्रधर नगर स्थित पोल्ट्री फार्म को प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है और 12 हजार चूजे, 5 हजार मुर्गियां और 17 हजार अंडों को नष्ट कर दिया गया है। पशुपालन विभाग, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिलकर मामले को संभाला है। प्रशासन ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है और बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

10 किमी एरिया सील

दरअसल, रायगढ़ के चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने तुरंत आपात बैठक बुलाई। बैठक के बाद पोल्ट्री फार्म की सभी मुर्गियों, चूजों और अंडों को नष्ट कर दिया गया. प्रशासन ने इलाके में एक किलोमीटर का ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किलोमीटर का ‘सर्विलांस जोन’ घोषित कर दिया। रायगढ़ नगर निगम ने पोल्ट्री फार्मिंग और उससे जुड़ी दुकानों को बंद करा दिया। बता दें कि बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग ने रात भर अभियान चलाया। भारत सरकार के एक्शन प्लान के तहत कदम उठाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *