BJP Foundation Day:-भाजपा स्थापना दिवस पर CM विष्णुदेव साय का संकल्प: अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ में होगा साकार

Share

BJP Foundation Day:-विष्णुदेव साय ने भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की विचारधारा और संगठन की ताकत को उसकी सफलता का आधार बताया।

मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा छत्तीसगढ़ पर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि अटल जी की दूरदर्शिता से बने छत्तीसगढ़ राज्य को आगे बढ़ाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है और उनके सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।


BJP Foundation Day:-अमित जोगी मामले पर क्या बोले CM?

मुख्यमंत्री साय ने अमित जोगी को मिली आजीवन कारावास की सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “देर आए, दुरुस्त आए” और इसे न्याय की जीत बताया।


BJP Foundation Day:-पश्चिम बंगाल चुनाव पर बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वहां की जनता में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भारी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है और महिलाओं की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है और आने वाले चुनाव में बदलाव तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *