भाजपा नेत्री ने ग्रामीण से की मारपीट, साइड देने को लेकर हुआ विवाद…

Share

कोरबा। जिले की बांकीमोंगरा क्षेत्र की एक भाजपा नेत्री ने एक ग्रामीण से हाथ-मुक्का से मारपीट कर दी। इसकी वजह सड़क पर रास्ता देने को बताया जा रहा है। मारपीट वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम बरेड़ीमुड़ा निवासी बलवंत सिंह कंवर अपने बैल को लेकर सड़क से गुजर रहा था। इसी रास्ते से कार गुजर रही थी। साइड देने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।

महिला ने रास्ता नहीं देने और गाली-गलौज करने की बात पर मारपीट की। इसके बाद ग्रामीण को थाने परिसर में हाथ-मुक्का से पीटा गया। मारपीट का यह वीडियो पास में खडे़ आसपास के लोगाें ने बना लिया और इसे सोशल मीडिया में वारयल कर दिया। वीडियो में बांकीमोंगरा की पूर्व नगर पालिका सदस्य ज्योति महंत के द्वारा एक ग्रामीण को थाना परिसर में हाथ और मुक्का से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। महिला वीडियो में कह रही है कि साइड हटने कहा तो ग्रामीण ने गाली दी।

और कहा बाप का रोड नहीं है। वहीं ग्रामीण का कहना है कि वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। मैंने फोन पर गाली दी। इसके बाद मैडम और उसके साथ कुछ लोगों ने भी मारपीट की है। इधर घटना के बाद से राजनीति शुरू हो गई है। वहीं भाजपा के पदाधिकारी जवाब देने से बचते रहे।

विधायक राठिया ने एसपी को लिखा पत्र

इधर, भाजपा नेत्री के द्वारा ग्रामीण से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया ने एसपी को पत्र लिखा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र में उल्लेख है कि कोरबा जिला एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। यहां भाजपा नेत्री ज्योति महंत द्वारा आदिवासी किसान के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर बर्बरता किया गया। इससे मैं आहत हूं। साथ ही भाजपा सरकार में जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *