बाइक पर शव ढोने के मामले में बीएमओ सस्पेंड, मेडिकल ऑफिसर हटाए गए…

Share

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सिलसिला निवासी 2 मासूम चचेरे भाइयों की रविवार को गांव की डबरी में डूबकर मौत हो गई थी। सोमवार को रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का पोस्टमार्टम हुआ था। पीएम करने वाले डॉक्टर पर परिजनों ने 20 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया था।

वहीं शव वाहन नहीं मिलने पर बाइक पर दोनों बच्चों का शव परिजन घर ले गए थे। बाइक पर शव ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ सचिव ने धौरपुर बीएमओ डॉ. राघवेंद्र चौबे को जहां सस्पेंड कर दिया है, वहीं रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमन जायसवाल का बॉंड कैंसिल करते हुए उन्हें हटा दिया है। वहीं कलेक्टर ने दोनों मृत बच्चों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *