Breaking News:-सुकमा में IED डिफ्यूज करते वक्त जोरदार धमाका, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Share

Breaking News:-छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलाड़मड़गु कैंप के पास विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसे में CRPF के चार जवान घायल हो गए। इनमें दो जवानों को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, CRPF की Ammunition Technician Team (ATT) जगदलपुर से एलाड़मड़गु कैंप पहुंची थी। टीम कोंटा क्षेत्र के अलग-अलग कैंपों में रखे पुराने और अनुपयोगी विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास विस्फोटक के डिस्पोजल के दौरान हादसा हो गया।

पुलिस के मुताबिक, डिस्पोजल प्रक्रिया के दौरान विस्फोटक का एक हिस्सा अचानक उछलकर पास में जा गिरा और उसमें धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से चार जवान घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के उलट अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह नक्सलियों द्वारा किया गया IED हमला नहीं, बल्कि विस्फोटक नष्ट करने के दौरान हुआ आकस्मिक हादसा है।

Breaking News:-हादसे में कौन-कौन घायल?

  • ASI एम.के. तिवारी — ATT टीम, गंभीर चोट
  • ASI अनीश खान — CRPF 50वीं वाहिनी, गंभीर चोट
  • निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा — ATT टीम, सामान्य चोट
  • प्रधान आरक्षक कुलदीप राज — CRPF 50वीं वाहिनी, सामान्य चोट

धमाके के बाद सभी घायल जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और कोंटा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की तैयारी की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *