जम्मू- कश्मीर में बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत…

Share

बालोद। जिले के ग्राम मटिया (पी) निवासी बीएसएफ के जवान हरीश मंडावी की जम्मू- कश्मीर स्थित बीएसएफ मुख्यालय पैनथी सांबा में 27 अप्रैल की सुबह लगभग 5 बजे मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

बीएसएफ जवान हरीश मंडावी गार्ड क्वार्टर में गार्ड कमांडर ने बेहोशी के हालत में पाया। इसके बाद नर्सिंग सहायक ने एबुलेंस के माध्यम से उसे यूनिट एमआई कक्ष ले गए, जहां सीएमओ (एसजी) ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम मटिया (पी) लाया जाएगा। जहां सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *