Business News:-IPO से पहले बड़ा दांव: Flipkart अब टिकटिंग और फूड डिलीवरी में उतरेगा
Business News:-IPO (Initial Public Offering) की तैयारी कर रही Flipkart अब अपने बिज़नेस को और बड़ा करने जा रही है। कंपनी जल्द ही लाइव इवेंट्स की टिकटिंग और फूड डिलीवरी सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है।
सूत्रों के अनुसार, कंपनी मई तक इन नई सेवाओं को लॉन्च करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। अगर ऐसा होता है, तो Flipkart सीधे तौर पर BookMyShow और Zomato जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को टक्कर देगा।
भारत में इस समय लाइव इवेंट्स जैसे कॉन्सर्ट, स्पोर्ट्स इवेंट और इंटरनेशनल शो में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए Flipkart इस सेक्टर में उतरने की तैयारी कर रहा है।
इसके साथ ही कंपनी फूड डिलीवरी का पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू कर सकती है। हालांकि, इसकी टाइमलाइन में बदलाव भी संभव है।
Business News:-IPO की तैयारी के चलते कंपनी अपने अंदर कई बदलाव कर रही है, जैसे—
- कंपनी की होल्डिंग को भारत में लाना
- मैनेजमेंट में बदलाव
- Myntra जैसे बिज़नेस को मजबूत करना
फिलहाल भारत के फूड डिलीवरी मार्केट में Zomato और Swiggy का दबदबा है, जबकि टिकटिंग सेक्टर में पहले से बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं।
2007 में शुरू हुई Flipkart आज भारत की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है और Amazon को कड़ी टक्कर देती है। साल 2024 में कंपनी की वैल्यू लगभग 37 अरब डॉलर आंकी गई थी।
वहीं, Walmart ने 2018 में Flipkart में अपनी हिस्सेदारी हासिल की थी और Google ने भी इसमें निवेश किया है।
