साय कैबिनेट बैठक कल, बजट की घोषणाओं पर फोकस…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 17 अप्रैल को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। नए वित्तीय वर्ष में यह कैबिनेट की पहली बैठक है। इससे पहले 12 मार्च को कैबिनेट की बैठक हुई थी। माना जा रहा है कि इस बैठक में बजट से जुड़ी हुई कई महत्वपूर्ण घोषणा को अमली जामा पहनाया जा सकता है।
बता दें कि बजट पारित होने के बाद वित्त विभाग ने निर्देश दिए थे कि बजट की जिन घोषणाओं को पूरा करने के लिए लिए कैबिनेट का अनुमोदन जरूरी है, उसे दो माह के भीतर ले लिया जाए। इसके अलावा कैबिनेट में अतिशेष धान की नीलामी पर भी चर्चा हो सकती है।
