अचानक ब्रेक लगाने से उछल गई कार, बीएसपी ठेका कर्मी घायल…

Share

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट से ड्यूटी कर घर जा रहे मजदूर एस महतो को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार हवा में उछलकर सड़क में पलट गई। कार की चपेट में बाइक सवार बीएसपी ठेका कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि आधी रात की घटना है। सूचना पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। घायल को एंबुलेंस से सेक्टर-9 अस्पताल भेजा। इधर कार पलटने के बाद लोगों ने कार चालक को अंदर से बाहर निकाला।

घर जा रहा था मजदूर

कार चालक जाट भवन में मांगलिक कार्यक्रम सेघर लौट रहा था। रेल चौक के पास पहुंचा था कि अचानक उसके सामने बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को सामने देख उसने अचानक तेज ब्रेक लगाई तो कार अनियंत्रित हो गई। बाइक से टकराती हुई सड़क पर पलट गई। घायल एस महतो के बीएसपी ठेकेदार हितेश भाई पटेल की कंपनी में ठेका मजदूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *