CG News:-CSMCL ओवरटाइम घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन! अनवर ढेबर के करीबी निशाने पर, 3 ठिकानों से अहम दस्तावेज जब्त

Share

CG News:-छत्तीसगढ़ स्टेट मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के ओवरटाइम भुगतान घोटाले की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगियों से जुड़े तीन ठिकानों पर छापेमारी की।

छापे के दौरान अधिकारियों को ऐसे अहम दस्तावेज और सबूत मिले हैं, जिनसे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि घोटाले से मिली कथित अवैध रकम को नामी और बेनामी संपत्तियों में कैसे लगाया गया।

CG News:-यह कार्रवाई रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 44/2024 के तहत की गई है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

EOW अब मिले दस्तावेजों के आधार पर अनवर ढेबर के सहयोगियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है और आगे मिलने वाले सबूतों के आधार पर और भी बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *