CG News:-मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Share

CG News:-छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का गठन किया गया है, जिनका वर्चुअल शुभारंभ 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटलनगर से किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना के स्वागत उद्बोधन से होगी। इसके बाद मंत्री केदार कश्यप प्रदेश में सहकारिता विस्तार और इसके लाभों पर प्रकाश डालेंगे।

CG News:-मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि नई पैक्स समितियों के बनने से किसानों को अब ऋण, खाद, बीज और अन्य कृषि सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे किसानों को दूर-दराज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनका समय व खर्च दोनों बचेंगे। साथ ही शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि और गांवों के समग्र विकास को गति मिलेगी।

इस पहल को केंद्र सरकार की “सहकार से समृद्धि” की सोच से जोड़ते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इसे लागू किया गया है। राज्य में सहकारिता तंत्र को मजबूत करने के लिए बहुउद्देश्यीय पैक्स सोसायटी का पुनर्गठन भी किया गया है।

CG News:-कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने संबोधन में किसान हितैषी नीतियों और सहकारिता आधारित विकास मॉडल को प्रमुखता से प्रस्तुत करेंगे। इस वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश भर के सहकारी जनप्रतिनिधि, अपेक्स बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के पदाधिकारी और अधिकारीगण शामिल होंगे।

गौरतलब है कि 2058 मौजूदा बहुउद्देश्यीय पैक्स और 515 नई समितियों को मिलाकर अब छत्तीसगढ़ में कुल 2573 पैक्स सोसायटी संचालित होंगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *