CG NEWS:-RTE एडमिशन पर बड़ा संकट: 6 हजार से ज्यादा निजी स्कूलों ने किया इनकार, जानें पूरी वजह

Share

CG NEWS:-छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के तहत बच्चों को एडमिशन देने से इनकार कर दिया है। इस फैसले से राज्य के 6,000 से ज्यादा निजी स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया पर असर पड़ेगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि सरकार RTE के तहत स्कूलों को जो पैसा (प्रतिपूर्ति) देती है, उसमें लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे निजी स्कूलों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट के निर्देश भी आए थे, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्कूल प्रबंधन ने अपनी मांगों को लेकर कई बार आंदोलन भी किया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

अब एसोसिएशन ने असहयोग आंदोलन के तहत यह बड़ा फैसला लिया है कि वे RTE के तहत आने वाले बच्चों को एडमिशन नहीं देंगे।

CG NEWS:-क्या होगा असर?

इस फैसले का सीधा असर उन हजारों गरीब और जरूरतमंद बच्चों पर पड़ेगा, जो RTE के तहत निजी स्कूलों में पढ़ने का सपना देख रहे थे। अब उनके सामने शिक्षा का संकट खड़ा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *