CG Promotion:-छत्तीसगढ़ में 83 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को पदोन्नति, सरकार ने जारी किए आदेश

Share

CG Promotion:-छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 83 अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार 83 अधिकारियों को पदोन्नति और उच्च वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है। इस फैसले से प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागों में कार्यरत अधिकारियों को करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

जारी आदेश के अनुसार 43 डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) प्रदान किया गया है। वहीं 40 संयुक्त कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान (लेवल-14) का लाभ दिया गया है।

CG Promotion:-43 डिप्टी कलेक्टरों को मिला वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान

सामान्य प्रशासन विभाग के पहले आदेश में कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-12) में कार्यरत 43 अधिकारियों को उनकी पात्रता तिथि के आधार पर वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) प्रदान किया गया है।

प्रमुख अधिकारियों में बिलासपुर की डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत, बलौदाबाजार-भाटापारा के अरुण कुमार सोनकर, महासमुंद के आशीष कर्मा, जशपुर के प्रशांत कुमार कुशवाहा, राजनांदगांव के गौतम चंद पाटिल, कोरिया के उमेश कुमार पटेल, गरियाबंद के विशाल कुमार महाराणा और नारायणपुर के सुमित कुमार गर्ग सहित कुल 43 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

CG Promotion:-40 अधिकारियों को मिला प्रवर श्रेणी वेतनमान

दूसरे आदेश में वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) में कार्यरत 40 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान (लेवल-14) का लाभ दिया गया है। इनमें संयुक्त कलेक्टर, अवर सचिव, आयुक्त कार्यालयों और विभिन्न विभागों में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

इस सूची में सिल्ली थॉमस, दिलेराम डाहिरे, स्निग्धा तिवारी, मनीष साहू, अभिषेक दीवान, रवि सिंह और नंद कुमार चौबे समेत कई अधिकारियों को उच्च वेतनमान प्रदान किया गया है।

CG Promotion:-प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पदोन्नति और उच्च वेतनमान मिलने से अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा प्रशासनिक कार्यों में और अधिक दक्षता आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *