CG Weather:-3 दिन से तप रही राजधानी, अब बारिश की दस्तक! इन जिलों में गरजेंगे बादल, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट
CG Weather:-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन राजधानी रायपुर में बादल छंटने के बाद उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से रायपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। वहीं कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
CG Weather:-इन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटे में दोरनापाल, भिलाईगढ़ और जगरगुंडा में सबसे अधिक 4-4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। कटेकल्याण और सुकमा में 3-3 सेंटीमीटर, जबकि सरिया, धनोरा और नया बाराद्वार में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा दंतेवाड़ा, अंतागढ़, केल्हारी, सक्ती, बड़े बचेली, अड़भार, बम्हनीडीह, वाड्रफनगर और गादीरास में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
CG Weather:-क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के निम्न दबाव क्षेत्र से होकर मध्य भारत यानी छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है। इसी वजह से प्रदेश में नमी बनी हुई है और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
CG Weather:-रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रह सकता है। हालांकि उमस पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन बारिश होने पर लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
CG Weather:-इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
वहीं रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाएं, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
