मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल सुबह प्रयागराज दौरे पर, 50 विधायक भी होंगे शामिल

Cm vishnu dev
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के सभी मंत्रीगण कल प्रयागराज जाएंगे। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत 50 विधायक भी इस यात्रा में शामिल होंगे।

इस यात्रा में BJP सांसदों के अलावा कांग्रेस के 7 विधायक भी शामिल होंगे।सभी नेता और विधायक कल सुबह 7.40 बजे विशेष विमान से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री और उनके साथ आए नेता 11.30 से 12.30 बजे तक गंगा स्नान करेंगे।

इसके बाद, वे दोपहर 1.30 से 3.30 तक छत्तीसगढ़ पवेलियन में रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।यह यात्रा खासतौर पर छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि छत्तीसगढ़ पवेलियन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान राज्य के सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं को प्रमोट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *