Child Marriage:-15 साल की नाबालिग की शादी 35 वर्षीय व्यक्ति से, बाल संरक्षण विभाग आया हरकत में

Share

Child Marriage:-महाराष्ट्र के नागपुर जिले से बाल विवाह का एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी 35 साल के व्यक्ति से कर दी गई। यह विवाह एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया है।

सूचना मिलते ही बाल संरक्षण विभाग हरकत में आया और तुरंत कार्रवाई करते हुए किशोरी को वहां से मुक्त कराया। इसके बाद बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई और उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे बालगृह में रखा गया है।



Child Marriage:-मामले की मुख्य बातें:

  • घटना नागपुर जिले के नरखेड तहसील के मालापुर गांव की है
  • पीड़ित लड़की कक्षा 8 की छात्रा है
  • लड़की का जन्म वर्ष 2010 में हुआ, यानी उम्र सिर्फ 15 साल
  • आरोपी दूल्हे की उम्र 35 साल बताई गई
  • विवाह धार्मिक कार्यक्रम में कराया गया

Child Marriage:-प्रशासन की कार्रवाई:

जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठान के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला और उसका बयान दर्ज किया।

  • पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत मामला दर्ज
  • शादी कराने वाली महिला के खिलाफ भी शिकायत
  • बाराती, पुजारी, आयोजक और शामिल लोगों पर भी होगी कार्रवाई
  • पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है

Child Marriage:-संदेह के घेरे में:

जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस शादी के पीछे बच्ची की खरीद-फरोख्त जैसी कोई साजिश तो नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *