Crime News:-भाजपा नेत्री ने कारोबारी पर लगाया रेप और ₹2.5 करोड़ की ठगी का आरोप, निवेश के नाम पर बढ़ीं नजदीकियां, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल!

Share

Crime News:-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक भाजपा नेत्री ने झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने खुद को बड़ा कारोबारी बताकर माइनिंग बिजनेस में मोटे मुनाफे का लालच दिया और इसी बहाने करीबियां बढ़ाईं।

आरोप है कि दिल्ली में कारोबारी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपए की मांग करने लगा। भाजपा नेत्री के मुताबिक आरोपी ने अलग-अलग माध्यमों से करीब ₹2.5 करोड़ रुपए लिए। जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने धमकाना और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

Crime News:-महिला की शिकायत पर बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच में जुटी है। आरोपी की तलाश में झारखंड में दबिश भी दी गई, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *