नागपुर में हिंसा के बाद 11 इलाकों में कर्फ्यू, 33 पुलिसकर्मी घायल; 50 लोग गिरफ्तार…

Share

नागपुर। नागपुर में भड़की हिंसा के बाद मंगलवार को 11 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को हुई हिंसा में 3 डीसीपी सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा 5 अन्य घायलों में से एक आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के दौरान 12 बाइक, कई कारें और जेसीबी जला दी गई।

दूसरी ओर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि धार्मिक सामग्री जलाने की अफवाह फैलाई गई। विधानसभा में फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब के खिलाफ फिल्म ‘छावा’ ने लोगों में गुस्सा बढ़ाया। सभी को राज्य में शांति बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अफवाह फैलाई गई। यह सुनियोजित हमला लगता है।

औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ाई

इस बीच, संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कब्र की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। हर आने-जाने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में औरंगजेब का समर्थन करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि कुछ लोग हिंसा कर औरंगजेब के काले इतिहास को अपने तरीके से पेश कराना चाहते हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। औरंगजेब की कब्र के स्थान पर धनाजी जाधव, संताजी घोरपडे, छत्रपति राजाराम महाराज का स्मारक बनना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *