प्रदेश में बर्ड फ्लू का खतरा, अब रखी जाएगी प्रवासी पक्षियों पर नजर…

Share

भिलाई। प्रदेश के रायगढ़ क्षेत्र में बर्ड फ्लू की शिकायतों के मद्देनजर जिले में आने वाले प्रवासी पक्षियों पर नजर रखने का फैसला किया गया है। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। इसके परिपालन में जिले में पक्षियों की मृत्यु के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.एसपी सिंह को मो.न. 94252-19010 और जिला नोडल अधिकारी प्रभारी रोग अनुसंधान प्रयोग शाला डॉ. नम्रता शारदा मो.नं. 93295-33543 को तत्काल सूचित करने कहा गया है। रायगढ कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद यह निर्णय लिया गया है।

कलेक्टर रायगढ़ व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभावित पक्षियों को नष्ट कर जिला मुयालय से 10 किमी की परिधि में कुक्कट पक्षियों के क्रय विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसके बाद कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने भी पुलिस अधीक्षक, वन मण्डलाधिकारी दुर्ग वन मण्डल, महाप्रबंधक भिलाई स्टील प्लॉट, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा, अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग, धमधा, पाटन, भिलाई-3, मुय कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा, पाटन तथा मुय नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत जामुल, कुहारी, अहिवारा, अमलेश्वर, धमधा, पाटन, उतई को परिपत्र जारी कर निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *