मानव शव की शंका में की खुदाई, निकला पालतू कुत्ता, हंसने लगे लोग…

Share

बालोद। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम देवतराई में एक किसान को उनके खेत के पास गड्ढा खोदकर किसी को दफन करने जैसी स्थिति दिखाई दी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय व सहायक उप निरिक्षक धरम भुआर्य ने तहसीलदार को सूचित कर उस जगह की खुदाई की। वहां मनुष्य का नहीं बल्कि लेकिन एक पालतू कुत्ते का शव मिला।

शव दफन की सूचना पर भीड़ एकत्र हो गई थी, लेकिन कुत्ते का शव मिलने पर लोग हंसने लगे। फिर मृत कुत्ते का वहीं दफन कर दिया गया। एक किसान सुबह अपने खेत की ओर घूमने गए थे। सुबह 9.30 बजे उन्हें ऐसे हालात दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *