नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान पेटियों का वितरण शुरू, अधिकारी और कर्मचारियों की लगी भीड़…

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान की तैयारी जोरों पर है। महापौर और पार्षद पदों के लिए मतदान पेटियों का वितरण शुरू हो गया है। रायपुर के सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में हजारों निर्वाचन कर्मचारी और अधिकारी मतदान पेटियां लेने पहुंचे हैं। राजधानी रायपुर में 1,290 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मंगलवार को मतदान संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *