Entertainment News:-10 साल बाद दिव्यांका के घर गूंजी किलकारी, एक साथ आए ‘करण-अर्जुन’… फैंस बोले- डबल खुशियां!

Share

Entertainment News:-टीवी की मशहूर अभिनेत्री Divyanka Tripathi और उनके पति Vivek Dahiya आखिरकार माता-पिता बन गए हैं। शादी के करीब 10 साल बाद कपल ने जुड़वां बेटों का स्वागत किया है। इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और टीवी सितारों की बधाइयों की बाढ़ आ गई।

विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “The Boys are here… मेरे करण-अर्जुन आ गए।” पोस्ट में दो छोटे बच्चों की तस्वीर दिखाई गई, जिस पर लिखा था – “हमने भगवान से खुशियां मांगी थीं, उन्होंने कहा डबल लो।” यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई।

Entertainment News:-41 साल की उम्र में मां बनीं दिव्यांका ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को खुलकर एन्जॉय किया था। उन्होंने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट और बेबी शॉवर की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थीं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।

दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात टीवी शो Yeh Hai Mohabbatein के सेट पर हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर 8 जुलाई 2016 को दोनों ने भोपाल में शादी कर ली। अब दोनों अपनी जिंदगी के नए और सबसे खूबसूरत सफर यानी पेरेंटहुड की शुरुआत कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *