सरकारी भवन में गैस लीकेज होने से लगी आग, 800 लीटर डीजल जलकर खाक…

Share

भिलाई। ग्राम रेंगाकठेरा में सोमवार की शाम एक सरकारी भवन में आग लग गई। भवन में गैस लीकेज होने से आग लगने की बात सामने आई है। गांव में स्टॉप डेम बन रहा है। उसमें काम करने वाले मजदूर यहां रहते थे और उनका सामान रखा हुआ था। जानकारी के अनुसार इस भवन में चाय बनाते समय गैस लीकेज होने से आग लग गई।

उपस्थित लोग जान बचाकर भागे। आग से भवन में 800 लीटर डीजल, मोटरसाइकिल, राशन सामग्री, ऑयल, यूरिया सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। डीजल, ऑयल व यूरिया के कारण आग ने तेजी से भवन को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *