केटरर्स गोदाम में लगी आग, 6 सिलेंडर में ब्लास्ट, मचा हड़कंप…
भिलाई। शारदापारा बैंकुंठनगर युग निर्माण विद्यालय के पास केटर्स की गोदाम में आग लग गई। गोदाम में सिलेंडर रखे थे। आग की चपेट में आने से एक के बाद एक 6 सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। इस घटना से पूरे बस्ती में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल अग्निशमन दल बुलाया। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि शुक्रवार को शाम करीब 7.15 बजे की घटना है।
महादेव केटरर्स के संचालक देवेन्द्र कुमार ने जुअल किशोर का मकान किराए पर लिया है। जहां टेंट हाउस की समग्री रखा था। इसके अलावा 10 से 12 सिलेंडर रखे थे। वहां अचानक आग लग गई। सिलेंडर भी चपेट में आ गए, और धमाके के साथ फटने लगे। घटना में किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। समय रहते अग्निशमन दल पहुंच गया। और आग को बुझा लिया गया। बताया जाता है कि वहां कुछ लोग काम कर रहे थे। तभी पाइप में आग लग गई। कर्मचारी डर कर भाग गए।
