बीएसपी अधिकारी के घर खड़ी कार में आग, 6 माह में 350 से ज्यादा आगजनी की घटना…

Share

भिलाई। सेक्टर-9 स्थित बीएसपी अधिकारी अतुल बनडाले के घर पर रखी जाइलो गाड़ी में आग लग गई। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे करीब गाड़ी में आग लगी।। जिसके बाद अग्निशमन कार्यालय में इसकी सूचना दी गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। मौके पर दल प्रभारी भगवती बंजारे, प्रवीण बारा, उमाशंकर, कुलेश्वर, योगेश्वर, राम सिंह शामिल रहे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दुर्ग जिले में पिछले 6 माह में 350 से ज्यादा आगजनी की घटना हुई है। इसमें घर, कार, बाइक, एसी, कारखाना समेत अन्य जगहों पर आगजनी की घटना घटी है। अग्निशमन कार्यालय से मिली जानकरी के अनुसार पिछले 6 माह में सबसे ज्यादा घटना मार्च में हुई है। गर्मी के दिन आते ही आगजनी की घटना बढ़ जाती है। घटना की सुचना मिलते है एसडीआरएफ की टीम समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचकर अपनी सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बचा लेते है। कहीं भी आगजनी की घटना होने पर तुरंत अग्निशमन कार्यालय के नंबर 0788-2320120, 2323121, 2322571 पर कॉल करें।

अग्निशमन जवानों का प्रदर्शन

भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता के मुय आतिथ्य में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। समारोह में अग्निशमन जवानों ने शानदार परेड, अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त अग्निशमन वाहनों यंत्रों व सुरक्षा उपकरणों के साथ लापरवाहियों के कारण होने वाले अग्नि दुर्घटनाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *