जूडो खेल के राष्ट्रीय टीम में चयन के नाम पर धोखाधड़ी, 6 लाख की लगाई चपत…

Share

राजनांदगाव। वनांचल के खड़गांव थाना क्षेत्र में जूडो खेल के राष्ट्रीय टीम में चयन कराने के नाम पर एक युवती से 6 लाख 97 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी तरूण कुमार चौधरी पिता गजानंद निवासी ग्राम ठाकुरटोला ने शिकायत दर्ज कराई है कि पुत्री गीतांजली चौधरी दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव में बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। वह मार्शल आर्ट की नेशनल खिलाड़ी है। भारतीय टीम से अंतरर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने की इच्छुक है।

इसी बात का फायदा उठाकर गीतांजली के सहपाठी लाकेश सिन्हा निवासी आमापारा बालोद व उसके बुआ का लड़का टिकेन्द्र कुमार सिन्हा निवासी ग्राम मटिया (पोण्डी) जिला बालोद ने गीतांजली का भारतीय टीम में चयन कराने का हवाला दिया।

हर छह माह में चयन के लिए ऑनलाइन लिंक आने की बात कहते हुए इस प्रक्रिया में खर्च आने का हवाला देकर पीड़िता गीतांजली से फोन-पे व अन्य माध्यम से बारी-बारी से 6 लाख 97 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है। शिकायत पर पुलिस आरोपी लाकेश सिन्हा, टिकेन्द्र सिन्हा और भोजराज के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *