निगम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,जारी हुआ प्रमोशन लिस्ट…
भिलाई। नगर निगम, भिलाई के कर्मचारियों के चेहरे शुक्रवार को शाम उस वक्त खिल गए, जब लंबे इंतजार के बाद प्रमोशन लिस्ट जारी हुआ। निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने छानबीन समिति की अनुशंसा पर कर्मचारियों का प्रमोशन लिस्ट को जारी किया।
इसमें अनिल कुमार मेश्राम राजस्व निरीक्षक को सहायक राजस्व अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया है। शशि भूषण मोहंती को चौकीदार से सहायक ग्रेड-3 लिपिक बनाया गया।
संतराम देवांगन व दिनेश बेलचंदन को चौकीदार से सहायक राजस्व निरीक्षक पद पर प्रमोशन दिया गया। 15 दिन के अंदर पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
