मछली मारने लगाया था करंट, खुद आया चपेट में, चौकीदार की मौत…

Share

कोरबा। घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लीलागर नदी हरदीबाजार तट के पास एक शव को बरामद किया है। शव की पहचान राजपुरी गोस्वामी पिता बुंदेलपुरी गोस्वामी उम्र 27 वर्ष निवासी बुडगहन मुड़ाभाटा के रूप में की गई है। वह ग्राम डिंडोलभाठा के लीलागर नदी के पास गोविंद राठौर के गाड़ी गैरेज में चौकीदारी का काम करता था। राजपुरी गांव में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। वह बुधवार को क्षेत्र के लीलगर नदी तट पर पहुंचा और मछली मारने के लिए करंट बिछाया था। इस करंट की चपेट में राजपुरी खुद आ गया। करंट के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई।

काफी देर तक घर नहीं आने पर राजपुरी की पत्नी आसपास खोजबीन की। नहीं मिलने पर इसकी जानकारी गोविंद को दी। गुरुवार सुबह राजपुरी का शव लीलागर नदी के किनारे बिजली तार से लिपटा हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *