सास बांझ होने का देती थी ताना, बहू ने उतारा मौत के घाट…

Share

बालोद। थाना बालोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघमरा में गीता देवांगन की हत्या मामले में पुलिस ने मृतका की बहू को गिरफ्तार किया है। हत्या की गुत्थी सुलझाने संदेही बहू से पूछताछ करने पर आरोपी बहू खिलेश्वरी देवांगन ने बताया, उसकी सास गीता बाई देवांगन आए दिन बांझ होने का ताना मारती थी और अपने पुत्र को उसे छोड़ने भड़काती थी। उसका पति अपनी मां की बातों में आकर आए दिन उससे लड़ाई झगड़ा करता था।

उसने बताया कि 10 जून को भी उसी बात को लेकर फिर झगड़ा कर रही थी। तब उसे बहुत गुस्सा आया और उसने जान से मारने की नियत से पास रखे हसिया से पहले उसके पैर, फिर चेहरा और जहां दिखा वहां बार-बार मारने लगी। उसकी सास लेटे-लेटे रोकने का प्रयास कर रही थी। वह हसिया से मारते जा रही थी, जब सास मर गई तब वह कुछ देर वहां बैठी रही।

उसके बाद मोहल्ले वालों को जाकर बताया कि उसकी सास खुद को चाकू मार कर बेहोश हो गई है। हसिए से उसके दाहिने हाथ के अंगूठे के पास छोटी उंगली में चोट आई है। आरोपी महिला को गिरतार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *