रायपुर में महिला की हत्या, आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार…

Share

रायपुर डीडी नगर इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने उसके पति और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों सुखवंतीन धीवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से उनके पति राजू कुर्रे उर्फ भोला सतनामी और नाबालिग बेटा फरार थे। डीडी नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में राजू और उसके नाबालिग बेटे की संलिप्तता का पता चला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने आपसी विवाद के चलते पीट-पीटकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *