Nashik Case:-Tata Consultancy Services नासिक केस: ‘निदा खान HR नहीं थीं’, CEO K. Krithivasan का बड़ा बयान, कहा– कंपनी को कोई शिकायत नहीं मिली

Share

Nashik Case:-महाराष्ट्र के नासिक में Tata Consultancy Services (TCS) की यूनिट से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया और राजनीति में इस मुद्दे पर जमकर चर्चा हो रही है। अब कंपनी के CEO K. Krithivasan ने सामने आकर कई बातों को साफ किया है।

CEO कृतिवासन ने कहा कि कंपनी को अपने आंतरिक सिस्टम या POSH (यौन उत्पीड़न रोकथाम) चैनल के जरिए इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने यह भी साफ किया कि मीडिया में जिस निदा खान को HR मैनेजर बताया जा रहा है, वह गलत है। निदा खान सिर्फ एक प्रोसेस एसोसिएट थीं और उनके पास भर्ती या कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं थी।

कंपनी ने यह भी कहा कि नासिक यूनिट पूरी तरह से चालू है और काम सामान्य तरीके से चल रहा है। यूनिट बंद होने की खबरें गलत हैं।

Nashik Case:-मामले की गंभीरता को देखते हुए TCS ने जांच के लिए Deloitte और Trilegal जैसी संस्थाओं को नियुक्त किया है। इस जांच की अगुवाई कंपनी की प्रेसिडेंट और COO Aarthi Subramanian कर रही हैं, जबकि निगरानी के लिए एक कमेटी बनाई गई है जिसकी अध्यक्षता Keki Mistry कर रहे हैं।

इस केस में नया मोड़ तब आया जब National Investigation Agency (NIA) भी इसमें दिलचस्पी लेने लगी। नासिक पुलिस ने धर्मांतरण और पैसों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज NIA को सौंप दिए हैं। वहीं National Commission for Women ने भी इस मामले की जांच के लिए विशेष समिति बनाई है।

अब यह मामला सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर संवेदनशील मुद्दा बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *