नई महापौर अल्का बाघमार आज लेंगी शपथ, 60 पार्षद भी होंगे शामिल…

Share

भिलाई। शहर सरकार के नवनिर्वाचत महापौर अल्का बाघमार और 60 पार्षद शनिवार को शपथ लेंगे। इसके साथ ही निगम की नई परिषद अस्तित्व में आ जाएगी। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी निगम कार्यालय में सुबह 10.30 बजे विशेष समारोह में महापौर व पार्षदों को शपथ दिलाएंगी। निगम के नए परिषद के शपथ ग्रहण में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण के साथ अल्का बाघमार शहर की बारहवीं महापौर के रूप में सत्ता संभाल लेंगी।

पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व वाली निवर्तमान परिषद का कार्यकाल जनवरी में ही समाप्त हो गया था। इसके बाद से कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी प्रशासक के रूप में निगम का भी कमान संभाल रही थी। 15 फरवरी को चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद प्रशासनिक अमला पंचायतों के चुनाव में व्यस्त रहा, लिहाजा महापौर व पार्षदों के शपथ ग्रहण में लंबा समय लग गया है।

राज्य शासन ने महापौर को 3 मार्च तक शपथ ग्रहण कराने का आदेश जारी किया है। इसी के अनुरूप शपथ ग्रहण की तिथि व समय तय की गई। इसके साथ ही निगम में इसकी तैयारी भी प्रारंभ कर दी गई। शपथ ग्रहण के लिए निगम कार्यालय में पंडाल बनाने का काम रात तक चलता रहा। निगम में भाजपा के महापौर के अलावा 40 पार्षद, कांग्रेस के 12 व 8 निर्दलीय पार्षद चुनकर आए हैं।

अब तक के महापौर

  1. सुच्चा सिंह ढिल्लो
  2. आलमदास गायकवाड़
  3. गोविंदलाल धींगरा
  4. शंकरलाल ताम्रकार
  5. शंकरलाल ताम्रकार
  6. आरएन वर्मा
  7. सरोज पांडेय
  8. सरोज पांडेय
  9. डॉ. शिवकुमार तमेर
  10. चंद्रिका चंद्राकर
  11. धीरज बाकलीवाल
  12. अल्का बाघमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *