नवविवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, 6 माह पहले हुई थी शादी…

Share

भिलाई। छावनी संतोषीपारा मिलन चौक कैंप-2 मायके में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जैसे ही पता चला तत्काल शव को फांसी के फंदे से नीचेउतारा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि बुधवार 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे की घटना है। अनुष्का रजक पति हेमंत रजक मायके आई थी। अचानक कमरा बंद कर खुदकुशी कर ली। परिजनों को शक हुआ कि बेटी ने कमरा क्यों बंद किया। कमरा खोल कर देखा को वह फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारा।

बेहोशी की हालत में सुपेला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छावनी पुलिस ने बताया कि अनुष्का की शादी 6 महीने पहले हेमंत रजक के साथ हुई थी। हेमंत जमशेदपुर में नौकरी करता है। वहां से अनुष्का छठ मनाने के लिए भिलाई अपने मायके आई थी। उसका पति कुछ दिन बाद उसे लेने आने वाला था। परिजनों का कहना है कि वह जब से मायके थी, काफी खुश थी। पति से भी उसके अच्छे संबंध थे। उसने खुदकुशी क्यों इसका पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *