अब OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी पाकिस्तानी कंटेंट बैन, सरकार ने जारी किया आदेश…

Share

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब मनोरंजन जगत पर भी साफ़ दिखाई देने लगा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने देश में काम कर रहे सभी OTT प्लेटफॉर्म्स को एक कड़ा निर्देश जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अब किसी भी प्रकार का पाकिस्तानी डिजिटल कंटेंट स्ट्रीम नहीं किया जाएगा।

समाचार एजेंसी ANI द्वारा साझा की गई सरकारी एडवाइजरी के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। नोटिस में कहा गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, भारत में संचालित सभी ओटीटी प्लेटफार्मों, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों और बिचौलियों को सलाह दी जाती है कि वे तत्काल प्रभाव से वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया कंटेंट को बंद कर दें, चाहे वह सदस्यता आधारित मॉडल पर उपलब्ध हो या जिसका मूल पाकिस्तान में है। इस निर्देश का मतलब है कि अब भारत में मौजूद यूजर्स न तो पाकिस्तान की कोई फिल्म देख पाएंगे, न ही गाने, न ही कोई वेब सीरीज़ या पॉडकास्ट।

OTT कंपनियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

सरकार ने यह भी साफ किया है कि सभी डिजिटल स्ट्रीमिंग कंपनियों को इस आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन करना होगा। इसका उल्लंघन करने पर आईटी अधिनियम की धारा 69A के तहत कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें वेबसाइट ब्लॉकिंग से लेकर कानूनी दंड तक शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *