Skip to content
June 3, 2026
aakhar

आखर पोस्ट

Random posts

Trending News

छत्तीसगढ़
Raipur News:-इतनी गर्मी कि शेर-चीते भी हुए परेशान! 2 दिन के लिए बंद हुआ नंदनवन सफारी 01
1 week ago
02
छत्तीसगढ़
Breaking News:-अफसरों की बल्ले-बल्ले! छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अधिकारियों का DA बढ़ा, अब कर्मचारियों की बारी?

Category Collection

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • आखर विशेष
  • अपराध
  • आबकारी
  • उद्योग
  • ऊर्जा विभाग
  • कृषि
  • गृह विभाग
  • जल संसाधन
  • अन्य
    • आदिम जाति कल्याण
    • महिला एवं बाल विकास
    • मानोरंजन
    • खनिज विभाग
    • धर्म
    • मौसम जानकारी
    • राजस्व
    • लोक निर्माण विभाग
    • वन विभाग
    • विमानन विभाग
    • श्रम
    • स्कूल शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • सड़क परिवहन एवं यातायात
  • अतिथि कॉलम
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नौकरी दिलाने के नाम पर खोला बैंक खाता, फिर ट्रांसफर कर दिए ऑनलाइन सट्टे का लाखों रुपए…
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

नौकरी दिलाने के नाम पर खोला बैंक खाता, फिर ट्रांसफर कर दिए ऑनलाइन सट्टे का लाखों रुपए…

Dev Chaudhary1 year ago01 mins
Share

रायपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के दस्तावेज लेकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाए गए। इसके बाद उसमें लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया। ये राशि ऑनलाइन सट्टे से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन आजाद चौक पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक सट्टेबाजों का बड़ा रैकेट है, जो सट्टे की काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए इन बैंक खातों का इस्तेमाल कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक गुलशन विश्वकर्मा को मकरंदा मेहर ने सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। गुलशन इसके लिए राजी हो गया। इसके बाद उसके नाम से फेडरल बैंक में खाता खुलवाया। इस दौरान उसका पासबुक और एटीएम मकरंदा ने ही रख लिया। करीब दो माह बाद बैंक का नोटिस गुलशन को मिला। खाते में लाखों रुपए का लेन-देन होने के संबंध में नोटिस भेजा गया था। गुलशन ने इसकी शिकायत आजादचौक थाने में की। पुलिस ने मकरंदा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरतार कर लिया।

कई खाते खुलवाए

आरोपी ने गुलशन के अलावा उसके दोस्त लेश कुमार रेगे, मुकेश नेताम का भी खाता खुलवाया गया है। उन बैंक खातों में भी लाखों रुपए का अवैध लेनदेन किया गया है। इसके अलावा कई युवकों के नाम से बैंक खाते खुलवाए जाने का पता चला है।

सट्टा या हवाला कारोबार

इस तरह के बैंक खाते खुलावा कर ऑनलाइन सट्टे की काली कमाई को ठिकाने लगाया जाता है। सट्टा और ऑनलाइन ठगी का पैसा खपाने के लिए बड़े पैमाने पर इस तरह दूसरों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मामले में भी आशंका है कि सट्टेबाजों का बड़ा नेटवर्क है। उन्हीं के लिए इन बैंक खातों को दिया गया था।

आरोपी पकड़ा गया, पुलिस को जानकारी नहीं

इस मामले में बैंक खाता खुलवाने वाले मकरंदा को पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन आजाद चौक पुलिस को अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि इन खातों में किसने पैसा जमा किया और किसने निकाला। गौरतलब है कि तीनों बैक खाते के पासबुक और एटीएम मकरंदा के पास हैं। उन पासबुक और एटीएम कार्ड के स्टेटमेंट से ही पुलिस को काफी जानकारी मिल जाती है, लेकिन आजाद चौक पुलिस को नहीं मिल पाई है।

इस तरह का मामला आमानाका इलाके में हवाला के करोड़ों रुपए मिलने पर भी हुआ था। उस समय भी पुलिस जब्त रकम में जांच के नाम पर पर्दा डाल रही थी। सीएसपी स्तर के अधिकारी भी इस संबंध में कुछ नहीं बता रहे थे। अब दूसरों के बैंक खातों में लाखों रुपए ट्रांजेक्शन के मामले भी यही रवैया सामने आया है।

Tagged: aakharnews aakharpost bank account cg big news cg hindi news chhattisgarh news getting a job online betting transferred lakhs

Post navigation

Previous: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 42 लाख की हुई वसूली…
Next: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, दो जगहों से 5 आरोपी गिरफ्तार…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Raipur News:-इतनी गर्मी कि शेर-चीते भी हुए परेशान! 2 दिन के लिए बंद हुआ नंदनवन सफारी

Swati1 week ago 0

Breaking News:-अफसरों की बल्ले-बल्ले! छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अधिकारियों का DA बढ़ा, अब कर्मचारियों की बारी?

Swati1 week ago 0

Bakrid Holiday:-बकरीद की छुट्टी बदली! छत्तीसगढ़ सरकार ने अचानक बदली तारीख, अब 28 मई को रहेगा अवकाश

Swati1 week ago 0

CG News:-सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

Swati1 week ago 0

Trending News

छत्तीसगढ़
Raipur News:-इतनी गर्मी कि शेर-चीते भी हुए परेशान! 2 दिन के लिए बंद हुआ नंदनवन सफारी

Recent Posts

  • Raipur News:-इतनी गर्मी कि शेर-चीते भी हुए परेशान! 2 दिन के लिए बंद हुआ नंदनवन सफारी
  • Breaking News:-अफसरों की बल्ले-बल्ले! छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अधिकारियों का DA बढ़ा, अब कर्मचारियों की बारी?
  • Bakrid Holiday:-बकरीद की छुट्टी बदली! छत्तीसगढ़ सरकार ने अचानक बदली तारीख, अब 28 मई को रहेगा अवकाश
  • CG News:-सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
  • 12 Years Of Modi Govt:-“12 साल में बदला भारत का चेहरा!” — पीएम मोदी की तारीफ में बोले CM साय, कहा- अब बस्तर में बंदूक नहीं, विकास की गूंज

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • November 2024
© Aakhar Post 2024 Powered By BlazeThemes.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy