निकाय चुनाव से पहले राजनीति गलियारों में खलबली, भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा…

cg news
Share

बीजापुर। प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर एक बार फिर से राजनीति गलियारों में खलबली मची हुई है। अब सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं नेताओं का अब दल बदलने का सिलसिला भी जारी हो गया है।

इसी बीच पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।भैरमगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है।

आपको बता दें कि दसरू राम पदामी भाजपा के वरिष्ठ और पूर्व जनपद सदस्य है। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि किस वजह से भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *