Police Transfer:-धमतरी पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! SP ने बदले कई थानों के चेहरे, निरीक्षक से लेकर आरक्षक तक 12 पुलिसकर्मियों का तबादला
Police Transfer:-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) सूरज सिंह परिहार ने निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक (ASI) और आरक्षकों सहित कुल 12 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
देखें आदेश —


इसके अलावा यातायात शाखा, विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की भी नई पदस्थापना की गई है। आदेश जारी होने के साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Police Transfer:-प्रशासनिक व्यवस्था होगी मजबूत
पुलिस विभाग के अनुसार यह तबादला नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना, कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाना और जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना है। नए पदस्थ अधिकारियों से संबंधित क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग और तेज कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
अब सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नई जिम्मेदारियां संभालने के बाद पुलिसिंग व्यवस्था में कितना सुधार देखने को मिलता है।
