आज रायपुर आएंगी राष्ट्रपति, विधायकों को करेंगी संबोधित…

Share

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक दिवसीय संक्षिप्त प्रवास पर रायपुर आएंगी। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह के तहत विधायकों को संबोधित करेंगी। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मु सोमवार को 10.30 बजे सुबह माना एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

यहां से वे सीधे सुबह 11.05 मिनट पर विधानसभा पहुंचेंगी। जहां करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद वह 12.15 बजे माना एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्य और जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। उनके दौरे को लेकर रविवार को पुलिस ने रिहर्सल भी की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रायपुर में राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 900 जवानों की तैनाती की गई है। उनके काफिले की सुरक्षा में विशेष ध्यान रखा जाएगा। राष्ट्रपति के काफिले द्वारा 20.5 किमी की दूरी महज 25 मिनट में तय की जाएगी। रायपुर रेंज के IG सहित अन्य IPS और IAS अधिकारियों की टीम सुरक्षा की कमान संभालेगी। करीब 2 घंटे के लिए ट्रैफिक भी रोका जाएगा।

दो घंटे तक बंद रहेगा यह रास्ता

सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर प्रवास पर रहेंगी। वे सुबह 10.30 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगीं। इसके बाद वहां से नवा रायपुर-छेरीखेड़ी होते हुए विधानसभा जाएंगीं। विधानसभा में कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर करीब 12.30 बजे एयरपोर्ट वापस लौटेंगी। इस दौरान करीब दो घंटे तक इस मार्ग में सुरक्षा के लिहाज भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। साथ ही आम वाहनों को भी रोका जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *