सफाई कर्मी से शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, अब दे रहा नौकरी से निकलवाने की धमकी…

Share

भिलाई। महिला सफाई कर्मी से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी राजमिस्त्री किशन यादव के खिलाफ पुलिस ने धारा 351(2), 64(2)(एम), 69 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि वह सफाई कर्मी है और किराए के मकान में अपने दो बच्चों के साथ में रहती है।

उसके पति ने उसको छोड़ दिया है। वह 7 वर्ष से उससे अलग रहती है। ग्राम बिरजाकलकापा मुंगेली निवासी किशन यादव (29 वर्ष) भिलाई में राज मिस्त्री है। उससे परिचय हुआ। पुलिस को महिला ने बताया कि किशन यादव ने सामाजिक रीतिरिवाज से शादी करने की बात रखी। महिला ने मना कर दिया, लेकिन उसके साथ बातचीत नहीं बंद किया।

28 अगस्त 2022 की शाम को वह महिला के किराए के मकान में पहुंचा। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाते रहा। उसने 12 फरवरी 2025 को फिर शारीरिक संबंध बनाया। महिला जब शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो शादी करने से साफ मुकर गया और नौकरी से निकलवाने की धमकी दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *