डैम में दो किशोरियों की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Share

रायगढ़। शहर के पचधारी डैम में आज सुबह दो किशोरियों की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पानी से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक लड़कियां चक्रधर नगर क्षेत्र के विनोबा नगर की रहने वाली बताई जा रही हैं। उनकी उम्र लगभग 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *