प्लांट की चिमनी में दबने से अब तक 9 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल

Share

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा हुआ है। एक प्लांट की चिमनी गिरने से उसके नीचे दर्जनों मजूदर दब गए जिन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। यह घटना सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में हुई है।

चिमनी गिरने से 25 से अधिक लोग मलबे में दब गए हैं, जिनमें से 8 से 9 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ. प्लांट की चिमनी गिरने से 9 मजदूरों के मौत की आशंका है।

जबकि 25 मजदूरों के दबने की खबर है. राहत और बचाव कार्य जारी है। मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने बताया- मुंगेली के सरगांव में एक लोहा बनाने वाली फैक्ट्री में साइलो स्ट्रक्चर गिरने से मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। एक घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है। बचाव अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *