तेज रफ़्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 महिला सफाई कर्मचारी घायल…

Share

भिलाई। दुर्ग में पद्मनभापुर थाना क्षेत्र के महाराजा चौक के पास शुक्रवार को सुबह तेज रफ़्तार एक्सयूवी कार सीजी 07 सीवी 1947 ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में नगर निगम के सफाई कर्मचारी बैठे थे।

टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। कार के सामने का हिस्सा बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में आठ सफाई कर्मी महिलाए बैठी हुई थी, जो काम पर जा रही थी। इसमें 4 महिलाओं को गंभीर चोट आई है। इनका इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में किया जा रहा है। सूचना मिलते ही विधायक गजेन्द्र यादव, महापौर अल्का बाघमार, पूर्व विधायक अरुण वोरा जिला अस्पताल पहुंचे।

घायलों से मिलकर उनका हाल चाल लिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार को जप्त कर लिया है वहीं इस घटना की जांच कर रही है। ऑटो सड़क किनारे खड़ी थी। एक महिला सफाई कर्मी आने वाली थी उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जेल तिराहा के तरफ से तेज रतार कार ने रॉंग साइड से आकर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *