मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में खराबी, उड़ान से पहले ही मिली जानकारी…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी सामने आई है। उड़ान से ठीक पहले मुख्यमंत्री साय हेलीकॉप्टर में सवार तो हुए, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद वे तुरंत नीचे उतर आए। यह घटना पुलिस लाइन हेलीपैड की है। घटना के बाद हेलीपैड में ही मुख्यमंत्री कुछ देर तक रुके…
