मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में खराबी, उड़ान से पहले ही मिली जानकारी…

Share

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी सामने आई है। उड़ान से ठीक पहले मुख्यमंत्री साय हेलीकॉप्टर में सवार तो हुए, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद वे तुरंत नीचे उतर आए। यह घटना पुलिस लाइन हेलीपैड की है।

घटना के बाद हेलीपैड में ही मुख्यमंत्री कुछ देर तक रुके रहे और हेलीकॉप्टर की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार कर रहे है। इसी बीच मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम साय ने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया।

अब CM विष्णुदेव साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से सुशासन तिहार के दौरे पर नए हेलीकाप्टर से रवाना हो गए है। मुख्यमंत्री साय के साथ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसव राजू एस भी रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *