स्कूल में ही पीएम आवास बनाने के लिए नींव खोदा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…
कवर्धा। पंडरिया ब्लाक के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत भेलकी के मिडिल स्कूल अंतर्गत अतिरिक्त भवन को एक ग्रामीण ने कब्जा कर लिया है। वह परिवार सहित वहां रह रहा है। आश्चर्य तो यह है स्कूल परिसर में ही प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए नींव खोद दिया है। मिडिल स्कूल भवन अत्यंत जर्जर हालत में है।…
