स्कूल में ही पीएम आवास बनाने के लिए नींव खोदा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…

Share

कवर्धा। पंडरिया ब्लाक के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत भेलकी के मिडिल स्कूल अंतर्गत अतिरिक्त भवन को एक ग्रामीण ने कब्जा कर लिया है। वह परिवार सहित वहां रह रहा है। आश्चर्य तो यह है स्कूल परिसर में ही प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए नींव खोद दिया है।

मिडिल स्कूल भवन अत्यंत जर्जर हालत में है। छत से पपड़ी गिरता है कभी भी गंभीर घटना घट सकता था। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ग्राम पंचायत भवन में स्कूल संचालित किया जाता है। ऐसे में खाली पड़े स्कूल के अतिरिक्त भवन में ग्रामीण ने कब्जा कर लिया है।

बताया जाता है कि करीब 20 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत भेलकी के तुलसी नामक व्यक्ति ने स्कूल भवन के लिए जमीन दान दिया था। वहीं उसके नाती ने अतिरिक्त भवन में रहकर कब्जा कर लिया है। प्रधानमंत्री आवास के लिए उनका नाम आया है। आवास निर्माण के लिए उसका नाम उसकी जमीन पर ही आया है लेकिन छड़, गिर्ट्टी, इंट स्कूल परिसर में रख लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *