शिक्षिका का वॉट्सऐप अकाउंट हैक, 80 हजार की लग गई चपत…

Share

अंबिकापुर। साइबर ठग द्वारा एक शिक्षिका का वॉट्सऐप अकाउंट हैक कर उसकी साथी शिक्षिका के वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर 80 हजार रुपए ठग लिए गए। पीड़ित शिक्षिका ने मामले की रिपोर्ट दरिमा थाना में दर्ज कराई है।

दरिमा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पार्वती राजवाड़े स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय लखनपुर में शिक्षिका है। इसी विद्यालय में दीप्ति पाठक भी पढ़ाती हैं। 9 जनवरी को पार्वती अपने स्व. भाई के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने अवकाश लेकर आमादरहा गई थी। इसी बीच दीप्ति पाठक के वॉट्सऐप नंबर से पार्वती के वॉट्सऐप पर मैसेज आया कि मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा है तथा मुझे 36 हजार की तत्काल जरूरत है।

मैसेज में यह भी लिखा था कि दो घंटे में वापस कर दूंगी। साथी शिक्षिका का मैसेज देखकर पार्वती भेजे गए नंबर पर तत्काल पहले 36 हजार, फिर और पैसे मांगने पर 24 हजार तथा एक दूसरे नंबर पर 28 हजार कुल 80 हजार रुपए भेज दीं।

दो दिन बाद स्कूल पहुंची तो ठगी का पता लगा

अवकाश खत्म होने पर 11 जनवरी को शिक्षिका पार्वती राजवाड़े स्कूल पहुंची तो पता चला कि शिक्षिका दीप्ति पाठक का वॉट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया था। दीप्ति ने मैसेज नहीं भेजा था। साइबर ठगी का शिकार होने पर शिक्षिका पार्वती ने मामले की रिपोर्ट दरिमा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 66 डी, 318(4) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *