कार-बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक घायल…
अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा के शारदापुर के पास कार व बाइक में भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक व महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कार सवार व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। जबकि एक अन्य का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रमोद शर्मा पिता सूर्यदेव शर्मा उम्र 34 वर्ष बलरामपुर जिले के ग्राम पेंडारी का रहने वाला था। वह 8 मई की सुबह नारायण दीक्षित के साथ कार क्रमांक सीजी 30 एच3514 से इलाहाबाद जा रहा था। त्रिकुंडा के शारदापुर के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में बाइक सवार युवक व महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं कार सवार प्रमोद व नारायण को भी गंभीर चोटें आई थी। दोनों को गंभीर हालत में वाड्रफनगर अस्पताल से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था।
कार सवार ने भी तोड़ा दम
रेफर करने के बाद परिजन ने प्रमोद व नारायण को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान प्रमोद शर्मा की मौत हो गई। जबकि नारायण का इलाज चल रहा है।
