किसानों से 54 लाख की ठगी भिलाई में छुपे थे आरोपी, गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सौंपा…

Share

भिलाई। बिहार से किसानों के अनाज की राशि 54 लाख 3 हजार 43 रुपए गबन कर आरोपी भिलाई भाग आए और वैशाली नगर थाना क्षेत्र में लुक छुपकर रह रहे थे। जैसे ही बिहार पुलिस से सूचना मिली, वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी बिहार नालंदा ग्राम गोड़ी निवासी सत्येन्द्र कुमार और रितिक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बिहार पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तवर ने बताया कि आरेापी बिहार में अपराध कर थाना वैशाली नगर क्षेत्र में रह रहे थे। बिहार पुलिस ने सूचना दी। टीम गठित कर आरोपियों की खोजबीन की गई। आरोपी सत्येन्द्र कुमार और रीतिक कुमार को पकड़कर बिहार पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

बिहार पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सत्येन्द्र कुमार और रितिक कुमार ने मिलकर ग्राम गोड़ीपार नालन्दा बिहार में रहने वाले कल्याण बिगहा के किसानों के अनाज का 54 लाख 3 हजार 43 रुपए गबन कर भागे थे। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में आकर किराए के मकान में रहते थे।

बिहार थाना कल्याण बिगहा से आई उप निरीक्षक सुषमा कुमारी ने वैशाली नगर थाना प्रभारी अमित कुमार अंदानी को लिखित आवेदन दिया। उनके साथ टीम ने रामनगर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी सत्येन्द्र कुमार और रितिक कुमार लेकर बिहार पुलिस रवाना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *